Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नए आपराधिक कानूनों को भली-भाँति समझकर करें कार्यवाही: एसएसपी देवेन्द्र पींचा
  • अल्मोड़ा

नए आपराधिक कानूनों को भली-भाँति समझकर करें कार्यवाही: एसएसपी देवेन्द्र पींचा

RNS INDIA NEWS 16/08/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। शुक्रवार को आयोजित बैठक में अधिकारियों व कार्मिकों का सम्मेलन लेकर बताई गई समस्याओं का निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। एसएसपी ने जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा, शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए। एसएसपी ने नए आपराधिक कानूनों को भली-भाँति समझकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व पुलिस एरिया के जो गांव रेगुलर पुलिस में आने है, उसके बारे में विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी थानाध्यक्षों को नई थाना, चौकी के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में लम्बित शिकायतों के निस्तारण, समन, नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने, जनजागरुकता, नाबालिगों तथा महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश एसएसपी ने दिए। एसएसपी ने जनपद में यातायात व्यवस्था सुधारने, नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, साईबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। एसएसपी द्वारा जुलाई माह में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगणों को सम्मानित किया गया। बैठक में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक विजय विक्रम, निरीक्षक नारायण सिंह, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देऊपा कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी निरीक्षक अशोक धनकड़ कोतवाली रानीखेत, यातायात निरीक्षक राजेन्द्र सिंह रावत, निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता आदि सहित सहित जनपद के सभी थानाध्यक्ष एवं समस्त शाखा प्रभारी व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए हरिद्वार में सड़क पर उतरे साधु-संत
Next: बीकेटीसी के नवनियुक्त सीईओ विजय थपलियाल पहुंचे केदारनाथ धाम

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 22.31.24_11zon
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.