Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली को सदस्यता अभियान
  • बागेश्वर

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली को सदस्यता अभियान

RNS INDIA NEWS 23/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की जिला कार्यकारिणी गठन के बाद सदस्यता अभियान में तेजी आ गई है। लोनिवि और पीएमजीएसवाई कार्यालयों में पदाधिकारियों ने अभियान चलाया। कई कर्मचारियों ने संगठन की सदस्यता ली। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी ने बुधवार को कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष तेज हो गया है। प्रत्येक कार्यालय में जाकर कर्मचारियों को सदस्यता दी जा रही है। लोनिवि और पीएमजीएसवाई कार्यालय में जाकर लोगों को सदस्यता दिलाई। उन्होंने कर्मचारियों को नई पेंशन स्कीम से हो रहे नुकसान की जानकारी दी। कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है जिसे पाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2021 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के राष्ट्रव्यापी काला दिवस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। उन्होंने सभी नई पेंशन के कर्मचारियों से इस मामले में अधिक से अधिक ट्वीट कर अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की। मोर्चा के जिला महासचिव देवेंद्र मेहता ने बताया कि सदस्यता अभियान लगातार चलता रहेगा। जिले के हर नई पेंशन योजना से परेशान कर्मचारी को साथ लेकर मोर्चा आंदोलन को गति देने का प्रयास करेगा। जिला उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान के संयोजक शंकर नायक ने बताया कि मोर्चा लगातार मजबूत होता जा रहा है। कई कर्मचारी अब तक जुड़ चुके हैं, जिसका लाभ आने वाले समय में पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहे संघर्ष को मिलेगा। इस मौके पर नवल किशोर द्विवेदी, ऋषि राज वर्मा, बृजेंद्र मेहरा, सुनील कुमार, जयदत्त पांडे, शंकर सिंह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला जज धनंजय चतुर्वेदी को दी भावभीनी विदाई
Next: 11 साल की बच्ची के रेप मर्डर केस में छिपे हैं कई राज : डा. काला

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.