Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पदोन्नति में शिथिलीकरण का समय बढ़ाए सरकार, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर भी हो फैसला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पदोन्नति में शिथिलीकरण का समय बढ़ाए सरकार, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर भी हो फैसला

RNS INDIA NEWS 12/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में कर्मचारियों को पदोन्नति में शिथिलता का लाभ मिलने का समय 30 जून को समाप्त हो गया है। ये सुविधा भी कर्मचारियों को एक जनवरी 2024 से मिली थी। पूरे छह महीने चुनाव आचार संहिता में ही निकल गए। इस पर राज्य कर्मचारी अधिकारी निगम महासंघ ने सरकार से तत्काल इस सुविधा को बहाल किए जाने की मांग की।
महासंघ अध्यक्ष दिनेश गोसाईं ने कहा कि पदोन्नति के तय मानकों को पूरा न किए जाने के कारण निगमों में पदोन्नति के पद बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं। कर्मचारियों को पूरे सेवा काल में पदोन्नति में शिथिलता की सुविधा सिर्फ एक ही बार मिलती रही। इस सुविधा को भी समाप्त कर दिया गया। कर्मचारी आंदोलनों के बाद इस सुविधा को जनवरी 2024 में शुरू किया गया, लेकिन इसे 30 जून 2024 को ही समाप्त कर दिया गया। ये पूरा समय लोकसभा चुनाव आचार संहिता में ही निकल गया। इसके कारण कर्मचारियों को पदोन्नति में शिथिलता का लाभ नहीं मिल पाया।

महासचिव बीएस रावत ने कहा कि विभागों में कर्मचारियों के पदोन्नति के पद बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं। इन्हें भरने के लिए सरकार जल्द सुविधा बहाल करे। इसके साथ ही निगम कर्मचारियों को भी वो सभी लाभ सुनिश्चित किए जाएं, जो राज्य कर्मियों को उपलब्ध कराए जाते हैं। निगमों को हर बार आदेश कराने को अलग से दबाव बनाना पड़ता है। महंगाई भत्ते की लड़ाई हर बार नए सिरे से लड़नी पड़ती है। कहा कि वेतन विसंगति समिति की संस्तुतियां को जारी करते हुए ग्रेड वेतन 1900 रुपए को समाप्त कर 2000 रुपए का लाभ भी सुनिश्चित किया जाए।

संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर भी हो फैसला
महासंघ ने निगमों के संविदा कर्मचारियों को भी नियमित किए जाने को भी दबाव बनाया। महासचिव बीएस रावत ने कहा कि नियमितीकरण का लाभ न मिलने से कर्मचारी बिना नियमित हुए ही रिटायर हो रहे हैं। जबकि हाईकोर्ट भी संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने के स्पष्ट आदेश जारी कर चुका है। इन आदेशों को तत्काल लागू किया जाए। नियमितीकरण के साथ ही जल संस्थान के पीटीसी, ठेका कर्मचारियों को श्रम मानकों के अनुसार न्यूनतम वेतन उपलब्ध कराया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दिए गए निर्देश
Next: फर्जी आईडी बनाकर युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.