Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर नेपाल से टनकपुर पहुंचा प्रेमी युगल
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर नेपाल से टनकपुर पहुंचा प्रेमी युगल

RNS INDIA NEWS 29/07/2020
rns featured image new

चम्पावत। लॉकडाउन के कारण भारत-नेपाल सीमा बंद होने के बावजूद एक प्रेमी युगल सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर बैराज होते हुए टनकपुर पहुंचा है। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग स्थानों में संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया है। जानकारी के मुताबिक क्षेत्र निवासी एक युवक नेपाल के ब्रह्मदेव से एक युवती को भगा कर टनकपुर पहुंचा है। पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर बैराज पुल से टनकपुर पहुंचा। बताया जा रहा है कि दोनों का लॉकडाउन के पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मंगलवार देर शाम युवक नेपाली युवती को लेकर टनकपुर पहुंचा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग होटलों में संस्थागत क्वारंटाइन कर दिया है। प्रेमी युगल के सीमा और बैराज पुल पार करने के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया की प्रेमी युगल नेपाल से टनकपुर पहुंचा है। फिलहाल दोनों को क्वारंटाइन कर दिया गया है। दोनों नेपाल से सुरक्षा के बीच टनकपुर कैसे पहुंचे इसकी जांच की जाएगी। इधर अंदेशा ये भी जताया जा रहा है कि दोनों ट्यूब के सहारे नदी पार कर टनकपुर पहुंचे होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सवा दो लाख क्यूसेक पहुंचा शारदा का जल स्तर, अलर्ट जारी
Next: देवीधुरा के छात्रों का आमरण अनशन शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.