Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पीआरडी जवानों ने ऐक्ट में बदलाव की उठाई मांग
  • पौड़ी

पीआरडी जवानों ने ऐक्ट में बदलाव की उठाई मांग

RNS INDIA NEWS 11/08/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन द्वारा रविवार को निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया। बैठक में पीआरडी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम भारती ने कहा कि पीआरडी जवानों को साल भर रोजगार नहीं मिल पा रहा है। 20 मई 2024 के ऐक्ट के अनुसार अप्रशिक्षित जवानों को विशिष्ट नंबर दिए जाने के खिलाफ पीआरडी जवानों में काफी आक्रोश है। कहा कि इस ऐक्ट के खिलाफ लगातार विरोध जताया गया है। आरोप लगाया कि कहा की अप्रशिक्षित जवानों को बैक डोर से एंट्री करवाने की मंशा से ऐक्ट में बदलाव किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अप्रशिक्षित लोग लगातार विभागों में सेवाएं दे रहे हैं और प्रशिक्षित जवानों को रोजगार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। बैठक में सरकार से सभी विभागों में प्रशिक्षित पीआरडी जवानों को प्राथमिकता देने की मांग की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस ऐक्ट में बदलाव नहीं किए जाने पर लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष पंकज आर्य, कोषाध्यक्ष संपूर्णानंद नौड़ियाल, सह सचिव मनोज कुमार, कल्जीखाल ब्लाक अध्यक्ष महेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुमन कुमार, वीरेंद्र, संजय, सीमा, शोभा, सुमति भट्ट, अनिल कुमार जुयाल, अरुण कुमार, गणेश, वीरेंद्र, प्रताप आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग में सांप के काटने से महिला की मौत
Next: महिला उपनिरीक्षक बरखा कन्याल बनी तीज क्वीन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.