Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बारिश के कारण नैलचामी के कई घरों में घुसा मलबा
  • टिहरी

बारिश के कारण नैलचामी के कई घरों में घुसा मलबा

RNS INDIA NEWS 10/08/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  भिलंगना ब्लॉक की नैलचामी पट्टी में ग्रामीणों में लगातार बारिश होने से आपदा की आशंका बनी हुई है। 31 जुलाई को बादल फटने से जखन्याली गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश के क्षेत्र के गई गांवों में मकानों, खेतों और संपर्क मार्गों को नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद नैलचामी गाड रौद्र रूप में दिखाई दी। बारिश से नैलचामी के कई घरों में मलबा भी घुसा है। शुक्रवार रात को नैलचामी, हिंदाव पट्टी में तेज गर्जना के साथ जमकर बारिश हुई। जिससे लोग सहम गए। रातभर लोग डर के कारण सो नहीं पाए। नैलचामी के जाख गांव में बारिश के कारण भूस्खलन से ग्रामीण चंदन लाल की गोशाला में मलबा घुस गया। जिससे वहां रखे बर्तन और अन्य सामान दब गए। गोशाला में बंधी भैंस को उन्होंने समय रहते बाहर निकाल दिया। ग्राम प्रधान ममता देवी ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है। वहीं हिंदाव पट्टी के अंथवाल गांव की कुलाना तोक में भूस्खलन से मूलगढ-अखोड़ी मोटर मार्ग बंद हो गया। इसी गांव की तोपार खोली बस्ती में निवासरत 25 परिवारों के घरों में पानी घुस गया। जिससे वहां खतरा बढ़ गया है। अंथवाल गांव की प्रधान रेखा देवी ने बताया कि कुलना तोक में बीते तीन वर्षां से भूस्खलन जोन सक्रिय है। यहां पर विकासखंड कार्यालय की ओर से लगाई क्रेट वायर भी मलबे में बह गई। भूस्खलन से सड़क अवरुद्ध होने के साथ ही बस्ती को खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से उक्त स्थान पर स्थाई ट्रीटमेंट कार्य करने की मांग की। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में नुकसान की सूचना मिली थी। राजस्व टीम को मौके पर भेजकर आंकलन किया जा रहा है। बताया कि जखन्याली के ग्रामीणों ने शनिवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र में बदबू फैलने की सूचना दी। विभागीय टीम ने जेसीबी से वहां खुदाई की। लेकिन कुछ नहीं मिला। वहां जानवर दबे होने की संभवना जताई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाल आयोग अध्यक्ष ने स्कूल के पास से शराब की दुकानें हटाने के निर्देश दिए
Next: राशिफल 11 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.