Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा के दल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
  • देहरादून

भाजपा के दल ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

RNS INDIA NEWS 10/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में नुकसान के आंकलन के लिए गठित भाजपा के पांच सदस्यीय दल ने रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों से मुलाकात की। आपदा प्रभावितों से मिले सुझाव को लेकर यह टीम अब जल्द ही पार्टी हाई कमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग के दौरे पर गई टीम ने रुद्रप्रयाग जिले में आपदा से प्रभावित सभी क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से आपदा राहत बचाव के साथ ही विभिन्न विषयों को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने कालीमठ जाल चौमासी मार्ग जल्द बनाने की पैरवी की गई। कोठारी ने कहा कि स्थानीय लोगों को बताया गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस मार्ग को पहले ही स्वीकृति दे चुके हैं और इसका सर्वे भी शुरू कर दिया गया है। समिति के सदस्यों ने आपदा ग्रस्त उखीमठ ब्लॉक के सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड एवं चौमासी का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद लोगों से बातचीत की। इसके साथ ही रामपुर मे आपदा पीड़ितों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों, होटल स्वामियों, घोडा,डंडी, कंडी यूनियन, टैक्सी यूनियन एवं तीर्थ पुरोहित समाज के साथ अलग-अलग बैठकें की गईं। टीम में जिला प्रभारी ऋषि कंडवाल, कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी शामिल रहे। इस दौरान जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन विभाग ने 90 टिन लीसा किया जब्त
Next: छात्रों ने मालदेवता कालेज में की ड्रेस कोड की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.