Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा की कथनी और करनी में अन्तर : तारा चन्द्र जोशी
  • अल्मोड़ा

भाजपा की कथनी और करनी में अन्तर : तारा चन्द्र जोशी

RNS INDIA NEWS 23/12/2020
IMG-20201223-WA0008

अल्मोड़ा। आज जारी एक बयान में जिला कांंग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि जहां एक ओर पिछले तीन वर्षों से पर्वतीय क्षेत्र की जनता जनविरोधी विकास प्राधिकरण के कारण परेशान है वही दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उत्तराखंड में प्राधिकरण समाप्त किये जाने की बात कहकर अपना दोहरा चरित्र उजागर किया गया है क्योंकि इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए सदन से लेकर सरकार तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार द्वारा बिना पर्वतीय क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को समझे नवम्बर 2017 में तुगलकी फरमान से जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को प्रदेश की जनता पर थोप दिया था। इस प्राधिकरण के लागू होने से जहां एक ओर लोगों को अपने भवन मानचित्र स्वीकृत कराने में भारी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है वहीं उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़़ रहा है।उन्होंने कहा कि प्राधिकरण लागू होने से पर्वतीय क्षेत्रों में भवन निर्माण में काफी कमी आयी है जो आने वाले समय में पलायन जैसी गंभीर समस्या को जन्म दे सकता है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि प्राधिकरण के नाम पर जनता को परेशान कर शासन प्रशासन अपनी पौ बारह कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण लागू होने से जहां एक ओर जनता को भारी दिक्कतें हो रही हैं वहीं दूसरी ओर प्राधिकरण के कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि प्रदेश सरकार जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अविलम्ब जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को समाप्त करें। श्री जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आई थी जिसे जनता अब भली भांति समझ रही है और इसका जवाब जनता भाजपा को 2022 के चुनावों में देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जबरन मनमाने तरीके से लगातार काले कानून जनता पर थोप रही है जिसका ताजा उदाहरण किसान बिल है जिसका किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष एक करोड़़ बेरोजगारों को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार विगत चार वर्षों में उतराखंड में युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे के विरुद्ध अभियान : छ: लाख सैंतालीस हजार की अवैध चरस पकड़ी
Next: भाजपा अल्मोड़ा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.