Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी परिसर में आक्रोशित छात्रों ने ताला जड़ा
  • पौड़ी

पौड़ी परिसर में आक्रोशित छात्रों ने ताला जड़ा

RNS INDIA NEWS 08/08/2024
rns featured image new

पौड़ी (आरएनएस)।  गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी में गुरुवार को भी छात्रसंघ पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के हल की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन में तालाबंदी की। इस दौरान आक्रोशित छात्र नेताओं ने विवि प्रशासन पर लंबे समय से समस्याओं को दूर करने के बजाय कोरे आश्वासन देने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि विवि प्रशासन द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो शुक्रवार से परिसर में पूर्ण रूप से तालेबंदी की जाएगी। गुरुवार को प्रशासनिक भवन में तालेबंदी के दौरान छात्र नेताओं ने धरना देते हुए विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रसंघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल ने कहा कि पौड़ी परिसर में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बसों का संचालन, डिप्टी रजिस्ट्रार असिस्टेंट रजिस्ट्रार की नियुक्ति, खेलने के लिए वॉलीबॉल मैदान व बास्केटबॉल कोर्ट निर्माण, प्रोफेशनल कोर्स बीबीए, एमबीए, बीए एलएलबी, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी वानिकी व बीपीएड कोर्स का संचालन करवाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। परिसर में 2015 से बीकॉम संचालित किया जा रहा है, लेकिन एमकॉम करने के लिए छात्रों को मुक्त विश्वविद्यालय या अन्य विश्वविद्यालय में दाखिला लेना पड़ता है। उन्होंने परिसर में एमकॉम कोर्स संचालित करवाने व सीयूईटी के रिजल्ट में हो रहे विलंब को देखते हुए प्रथम वर्ष के दाखिले मेरिट के आधार पर करवाने की मांग भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विवि प्रशासन द्वारा समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो शुक्रवार से परिसर में पूर्ण रूप से तालेबंदी की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में लवीश नेगी, खुशी, रिया, मानसी, हिमांशु, सागर, मानसी सिंह, ऋषभ बलूनी, आदि शामिल रहे। परिसर निदेशक प्रो.यूसी गैरोला ने बताया कि छात्रों की मांगों को लेकर लगातार उच्चाधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का किया शिलान्यास
Next: शराब कारोबार में साझेदार महिला पर डीड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.