Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संपत्ति की मारपीट में क्रास मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

संपत्ति की मारपीट में क्रास मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 06/08/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।   संपत्ति विवाद को लेकर हुए झगड़े में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव सढौली निवासी नितिन कुमार त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि संपत्ति को लेकर गांव निवासी परमिता के साथ विवाद चल रहा है। विवाद के चलते उन्हें कई माह से परेशान किया जा रहा है। बताया कि 28 अगस्त को संपत्ति विवाद सुलझाने को लेकर समाज के कुछ लोगों की एक बैठक हुई थी। जहां समाज के लोगों की ओर से दिए गए फैसले को दरकिनार कर देवेंद्र त्यागी, उसके पुत्र अरुण आशीष, अश्वनी ओर आदेश कुमार निवासी गांव शाहपुर तलहेड़ी थाना नागल जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने धारदार हथियार में लाठी डंडों से हमला कर दिया था। हमले में सुरेश, रूचिन निवासी सढौली, राजवीर निवासी गांव बेहडेकी सैदाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से परमिता ने तहरीर देकर बताया कि तीन माह पूर्व पति नरेंद्र की मृत्यु हो गई थी। उनके यहां कोई संतान नहीं है। पति के समय से ही ननद का पुत्र नितिन निवासी गांव कुतुबपुर थाना बरला जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश साथ रह रहा था। आरोप है कि धोखाधड़ी से दूसरे पक्ष के लोगों ने संपत्ति की वसीयत करा ली थी। जो सिविल कोर्ट रुड़की में विचाराधीन है। लेकिन 28 अगस्त को नितिन, रुचिन, मुकेश, राजवीर, अमित अपने साथ दो दर्जन अज्ञात लोगों को लेकर मकान पर कब्जा करने की नीयत से आए थे। उन्होंने घर में घुसकर गाली गलौज कर परिवार के सदस्यों में मारपीट की थी। जेठ देवेंद्र, अरुण और आशीष से साथ भी हाथापाई की थी। थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा का कहना है कि दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर क्रास मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
Next: एनआईटी में पीजी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा 8 को

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.