Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • होटल के कमरे में मिला अल्मोड़ा के बुजुर्ग का तीन दिन पुराना शव
  • नैनीताल

होटल के कमरे में मिला अल्मोड़ा के बुजुर्ग का तीन दिन पुराना शव

RNS INDIA NEWS 06/08/2024
dead body

हल्द्वानी(आरएनएस)।  हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में मंगलवार को अल्मोड़ा जिले के निवासी बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। होटल के कमरे से गंध आने पर स्टाफ को घटना का पता लगा। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को कमरे से विषैले पदार्थ की शीशी भी बरामद हुई है। परिजनों को सूचना देकर शव मोर्चरी में रख‌वा दिया है। जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा के भिकियासैंण निवासी आनंद सिंह पुत्र चंदन सिंह 31 जुलाई को निजी होटल में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कमरा लिया और पहले ही दिन तीन अगस्त तक का भुगतान कर दिया। तीन अगस्त को उन्होंने दोबारा तीन दिन के लिए भुगतान किया और कमरे की बुकिंग को आगे बढ़ा लिया। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार से उन्हें स्टाफ ने कमरे से बाहर निकलते नहीं देखा। मंगलवार को जब कमरे से तेज गंध आना शुरू हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो बुजुर्ग आनंद सिंह बिस्तर पर बेसुध पड़े थे और उनके पास में रखी एक जहरीले पदार्थ की शीशी भी पड़ी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं पुलिस ने जब परिजनों से बातचीत की तो पता चला कि पिछले करीब आठ-नौ साल से बुजुर्ग परिवार से अलग रह रहे थे। पुलिस की सूचना पर उनके बच्चे नोएडा से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। बुजुर्ग की मौत के स्पष्ट कारण का पता नहीं लग सका है। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिमली में उमेश खंडूड़ी के सत्याग्रह को मिल रहा सर्मथन
Next: तहसील मुख्यालय बीरोंखाल के लिए आंदोलन

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धर्म जागरण शोभायात्रा में गूंजे सनातन संस्कृति के संदेश, मानव सेवा को बताया ईश्वर प्राप्ति का मार्ग
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन’
  • चौखुटिया में तीन दिवसीय स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 710 मरीजों ने उठाया निशुल्क उपचार का लाभ
  • धौलछीना में गहरी खाई में गिरा सीमेंट-ईंटों से लदा ट्रक, चालक की बाल-बाल बची जान
  • मां नंदा देवी मेले की तैयारियां शुरू, प्रतिमा निर्माण के लिए चुने गए केले के वृक्ष
  • राशिफल 12 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.