Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024
judge hammer

हरदोई (आरएनएस)। जिले में लगभग चार साल पूर्व एक तीन वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म के जघन्य अपराध के आरोपी को अपर जिला जज पॉक्सो कोर्ट ने मृत्युदंड और एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। करीब चार साल चले इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष की दलील और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने पूरे मामले को जघन्य अपराध का मामला मानते हुए मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर एक लाख रुपए जुर्माना भी किया है। आरोपी बालिका सगा ताऊ है जिसने इस अपराध को कारित किया था। दुष्कर्म की वारदात के बाद से आज भी बालिका की हालत खऱाब है और उसका दिल्ली में उपचार चल रहा है।

हरदोई जिले के पॉक्सो कोर्ट के अपर जिला जज मोहम्मद नसीम की अदालत ने 35 वर्ष के आरोपी ईश्वर पाल उफऱ् इशू को आज अदालत ने मृत्युदंड और एक लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। दरअसल 28 जुलाई 2020 में सांडी थाने में आरोपी पर उसकी भतीजी के साथ दुष्कर्म का मामला दजऱ् किया गया था। आरोपी अपनी भतीजी को घुमाने की बात कहकर घर से ले गया था और दुष्कर्म करने के बाद घर में छोड़ गया। मासूम बालिका को खून से लथपथ देखकर घर वालो को जानकारी हुई तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घटना वाले दिन आरोपी के खिलाफ मामला किया गया और पुलिस ने उसे एक मुठभेड़ के बाद गिफ्तार किया था। जबकि मासूम बालिका को गंभीर हालत में हरदोई के बाद उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया जहां से उसे दिल्ली उपचार के लिए भेजा गया आज भी बालिका का उपचार चल रहा है। अभियोजन पक्ष से सरकारी अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने इस मामले में करीब चार साल चली कानूनी लड़ाई में आठ गवाहों के बयान और ठोस साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत किए।इनमे मासूम बालिका की गवाही सबसे महत्वपूर्ण रही। हालांकि आरोपी पक्ष के वकील रामेन्द्र सिंह तोमर ने भी आरोपी के पक्ष में तमाम दलीलें दी लेकिन अभियोजन पक्ष की ठोस पैरवी और साक्ष्यों के आधार पर आज अदालत में न्यायाधीश ने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ईश्वर पाल को मृत्यु दंड और एक जुर्माने की सजा  सुनाई है। अदालत ने अपने आदेश में आरोपी के अपराध को रेयरेस्ट ऑफ रेयर बताते हुए उसको तब तक फांसी के फंदे पर लटकाने का हुक्म  दिया है जब तक उसकी मौत न हो जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटेलनगर में ट्रक ड्राइवर से तमंचे के बल पर लूट
Next: सावन मेले में महिलाओं ने लिया पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.