Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पालीथिन जब्त कर 1500 रुपये का जुर्माना वसूला
  • बागेश्वर

पालीथिन जब्त कर 1500 रुपये का जुर्माना वसूला

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। पालिका ने पालीथिन उन्मूलन को अभियान चलाया और नगर को स्वच्छ रखने के लिए व्यापारियों को जागरूक किया। इस दौरान पालिका की टीम ने पालीथिन जब्त की और 1500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। पालिका की कार्रवाई से व्यापारियों में दिनभर हडक़ंप मचा रहा। मंगलवार को पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के नेतृत्व में पालिका की टीम ने मुख्य बाजार में ताबड़तोड़ छापेमारी की। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि वह पालीथिन का उपयोग बंद कर दें। वर्तमान में कई दुकानदारों के पास भारी मात्रा में पालीथिन के बैग और प्लास्टिक का अन्य सामान देने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पालीथिन को पूरी तरह बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि पालिका प्रथम चरण में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है और दूसरे चरण में पालीथिन का उपयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान पालिका की टीम ने लगभग पांच किलोग्राम पालीथिन जब्त की और एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा दुकानों के आगे गंदगी करना भी व्यापारियों को भारी पड़ा। पालिका ने 500 रुपये का अर्थदंड वसूला। टीम में रजत कुमार, दीपक कार्की आदि मौजूद थे। बतादें कि पालीथिन के प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है इसके बाद भी कुछ लोग अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। जिससे पालिका अभियान चलाकर उन पर कार्रवाई कर रही है। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर को स्वच्छ रखना सबका कर्तव्य बनता है। इसमें सबका सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोग पालीथिन का उपयोग बंद कर दें। बाजार निकलने से पहले अपने साथ एक झोला लेकर जाएं।.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पशुपालक को नोटिस भेज 5 हजार का जुर्माना लगाया
Next: एडीएम ने दिए वेस्ट डिस्पोजल यूनिट लगाने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.