Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • धूमधाम से मनाया जाएगा सुशासन दिवस
  • बागेश्वर

धूमधाम से मनाया जाएगा सुशासन दिवस

RNS INDIA NEWS 22/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। 25 दिसंबर को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरु हो गई है। एडीएम ने सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देशित किया। भारत रत्न अटल बिहारी के जन्म दिन को लेकर मंगलवार को अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा ने सभी अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान के तहत 18 हजार करोड़ रुपये को 9 करोड़ किसानों के खाते में हस्तांतरित करेंगे। दोपहर 12 बजे किसानों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न टीवी चैनलों व सोशल मीडिया के माध्यम से जिले के सभी जगहों में किया जाएगा। इस कार्यक्रम सफल क्रियान्वयन के लिए जिले के न्याय पंचायतों एवं ब्लॉक मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित स्थानों पर एलईडी, टीवी व इंटरनेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कृषकों को आमंत्रित किया जाए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इसमें ग्राम्य विकास विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज, बाल विकास, पशुपालन तथा सहकारिता आदि विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस कार्य में लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम में कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर डीडीओ केएन तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी पूरन चन्द्र उप्रेती, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 31 तक होंगे निशुल्क प्रशिक्षण के फॉर्म जमा
Next: पशुपालक को नोटिस भेज 5 हजार का जुर्माना लगाया

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.