Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गैरसैंण में मकान गिरने से गर्भवती महिला की मौत
  • चमोली

गैरसैंण में मकान गिरने से गर्भवती महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 01/08/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। गैरसैंण ब्लॉक के रोहिड़ा ग्राम पंचायत के झोड़ू सिमार तोक में भारी बारिश से बुधवार रात करीब नौ बजे एक मकान ढह गया। जिसकी चपेट में आने से 26 वर्षीय दीपा देवी पत्नी राकेश भारती की मौत हो गई। महिला सात माह की गर्भवती बताई जा रही है।परिजनों का कहना है कि बारिश के कारण मकान के पीछे की दीवार टूटने के बाद मकान का एक हिस्सा गिर गया। हालांकि इस दौरान अन्य परिजनों ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला सात माह की गर्भवती भी थी। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव व राहत कार्य प्रारंभ कर महिला को मलबे से निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। नायब तहसीलदार महेश आर्य ने बताया कि सूचना पर 10 बजे गैरसैंण से मयफोर्स और जेसीबी के साथ रवाना हुए, लेकिन क्षेत्र में बारिश के बाद आये मलबे तथा गांव सड़क से डेढ़ किमी पैदल होने के कारण वह करीब तीन बजे रात घटना स्थल पर पहुंच पाये। बताया कि शव को सीएचसी गैरसैंण की मोर्चरी में रखने के बाद गुरुवार को अन्य औपचारिकताएं पूर्ण होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस कर्मियों ने कावंड़िये को खाई से निकाला बाहर
Next: राशिफल 02 अगस्त

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.