Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के लिए आपदा मुआवजा राशि बढ़ाई जाए : महेंद्र भट्ट
  • देहरादून

उत्तराखंड के लिए आपदा मुआवजा राशि बढ़ाई जाए : महेंद्र भट्ट

RNS INDIA NEWS 31/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सदन में चर्चा के दौरान बुधवार को उत्तराखंड के लिए आपदा राहत राशि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए राज्य को मानकों में बदलाव का अधिकार भी दिया जाए।राज्यसभा में बोलते हुए भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड एवं अन्य पर्वतीय राज्यों के लिए आपदा मुआवजा राशि बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत बाढ़, भूस्खलन और भूकंप में होने वाली क्षति पर मिलने वाली प्रतिपूर्ति की राशि बहुत कम है। उन्होंने कहा कि राज्य में बार बार आपदा आने के कारण लोगों को विस्थापित करना बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। आपदा में क्षतिपूर्ति दर इतनी कम होती है कि प्रभावितों को इससे न्यायोचित आर्थिक राशि नहीं मिल पाती। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में मट्टी और पत्थर से बने पहाड़ी शैली के मकान मानकों के अनुसार पक्के मकान की श्रेणी में नहीं आते और पूरा परिवार मुआवजे से वंचित रह जाता है। इसी तरह भूस्खलन की वजह से असुरक्षित हो चुके मकान भी मुआवजे की श्रेणी में नहीं आ पाते। छोटी जोत के खेत भी मानकों पर फिट नहीं बैठते। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को स्थानीय जरूरतों के आधार पर मानकों में बदलाव का अधिकार दिया जाना चाहिए। ताकि लोगों को आपदा की सूरत में उचित मुआवजा मिल सके।

4000 हजार गांवों को संचार सुविधा से जोड़ा जाए
महेंद्र भट्ट ने सदन में उत्तराखंड में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य के 6000 गांवों को संचार सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अभी तक 2000 के आसपास गांव ही इस सुविधा से जुड़ पाए हैं। उन्होंने कहा कि शेष गांवों को भी जल्द इस सुविधा से जोड़ा जाए। उन्होंने ऐसे क्षेत्रों में 4जी और 5जी सुविधा शुरू करने की भी मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी रिकार्ड फाड़कर जमीनों के मालिक बदले गए
Next: सहकारिता की जन कल्याणकारी योजनाएं बने गेम चेंजर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.