Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार दिन से बंद गास्की मोटरमार्ग खुलवाने एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
  • देहरादून

चार दिन से बंद गास्की मोटरमार्ग खुलवाने एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 30/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  शहीद सुरेश तोमर मार्ग गास्की पिछले चार दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इससे ग्रामीणों की सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच पा रही है। सड़क को खुलवाने के लिए मंगलवार को ग्रामीण एसडीएम कार्यालय कालसी पहुचे। ग्रामीणों ने तत्काल इस मार्ग को खुलवाने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान दीपा तोमर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि बीती 26 जुलाई को भारी बारिश के कारण गास्की मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों की आजीविका का साधन सब्जियां विकासनगर मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं। सब्जियों को मंडी पहुंचाने के लिए अधिक किराया भाड़ा देना पड़ रहा है। मार्ग बंद होने के कारण बीमार लोग भी समय से उपचार के लिए अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। कहा कि सड़क पर जो स्क्रबर बने हुए हैं, वह बंद पड़े हुए हैं। इससे बारिश का पानी सड़क पर ही बह रहा है। साथ ही इस दौरान उन्होंने मार्ग बनने से प्रभावित लोगों को अभी तक मुआवजा न मिलने की बात भी एसडीएम कालसी के सामने रखी। एसडीएम कालसी योगेश मेहरा ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सड़क को यातायात के लिए खुलवा दिया जाएगा। इस दौरान बलदेव सिंह, राकेश उत्तराखंडी, अर्जुन सिंह, जयबीर सिंह, रोहित, सुमित तोमर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल से कंप्यूटर डिवाइस और प्रोजेक्टर चोरी
Next: राशिफल 31 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.