Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोनेशन की इमरजेंसी में लगा वेंटिलेटर चोरी
  • देहरादून

कोरोनेशन की इमरजेंसी में लगा वेंटिलेटर चोरी

RNS INDIA NEWS 30/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  जिला चिकित्सालय कोरोनेशन की इमरजेंसी में मरीजों के उपचार के लिए लगा वेंटिलेटर चोरी हो गया। सवाल है कि इमरजेंसी में 24 घंटे स्टाफ की तैनाती के बावजूद वारदात कैसे हो गई। तीन जुलाई की घटना में डालनवाला थाना पुलिस ने 29 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया है। कोरोनेशन अस्पताल की नई बिल्डिंग में मैदानी तल पर इमरजेंसी संचालित होती है। इरमजेंसी में 24 घंटे स्टाफ की तैनाती है। इसके बावजूद यहां इमरजेंसी परिसर में बीते तीन जुलाई की रात एक पोर्टेबल वेंटिलेटर चोरी हो गया। दूसरे वेंटिलेटर को खेालने का प्रयास किया। वह खुल नहीं पाया। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ को चोरी की भनक तक नहीं लगी। मामला विभागीय अफसरों तक पहुंचा तो चोरी का केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। नौ जुलाई को अस्पताल के इमरजेंसी चिकित्साधिकारी डा. दीपक चंद्र गहतोड़ी ने डालनवाला थाने में तहरीर दी। इस तहरीर पर सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर डालनवाला मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि आरोपी चोर की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीण क्षेत्रों को पालिका में शामिल करने का होगा व्यापक विरोध: कर्नाटक
Next: उत्तराखंड संस्कृत निदेशालय और परिषद देहरादून शिफ्ट होंगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.