Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सरकारी धन के गबन का आरोपी डाकपाल गिरफ्तार
  • बागेश्वर

सरकारी धन के गबन का आरोपी डाकपाल गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/07/2024
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। सुकन्या समृद्धि योजना के धन के गबन के मामले में आरोपी काफली रीमा डाकघर के डाकपाल को रीमा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है।पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि शाखा डाकघर काफली रीमा में शाखा डाकपाल पद पर कार्यरत आदित्य सिन्हा के खिलाफ सरकारी धन, खाताधारकों के सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित धनराशि 71,723 रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया था। मामले में पीड़ित ने नामजद शिकायत की थी। शिकायत पर एक जून को रीमा चौकी में आईपीसी की धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने टीम गठित की। टीम ने शनिवार को आरोपी 25 वर्षीय आदित्य सिन्हा पुत्र श्याम कुमार स्थायी निवासी ग्राम-पोस्ट नानंद थाना सिलाव जिला नालंदा बिहार, हाल निवासी ग्राम-पोस्ट काफली रीमा थाना कपकोट को काफली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई उमेश रजवार, आरक्षी नवीन चंद्र शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी बारिश से थल में मकान की दीवार क्षतिग्रस्त
Next: नगर पालिका प्रशासन पर पीएम-राजीव आवास घोटाले का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.