Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कलयुगी बाप ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म
  • देहरादून

कलयुगी बाप ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 26/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। कालसी ब्लॉक में एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग की मां की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। राजस्व पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। राजस्व उपनिरीक्षक एसएस चौहान ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर दी है। बताया कि उसका पति शराबी है। वह लगभग 17 दिन पहले गांव में किसी के साथ काम करने गई थीं। उनकी नाबालिग पुत्री छानी में गायों को घास देने गई थी। उसका पति शराब के नशे में छानी में गया और बेटी को खींचकर घर ले आया। इसके बाद उसने बेटी को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डर से बेटी चुप रही। बताया कि बीती 20 जुलाई को वह बच्चों के साथ खेत में गई थी। शाम के करीब पांच बजे उसका पति शराब पीकर आया और उसकी बेटी को जबरदस्ती खींचकर पास के ही एक छानी में ले जाने लगा। इस पर उसकी पुत्री चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर गई और आरोपी से किसी तरह से बेटी को छुड़ाया। इसके बाद उसे पता चला कि पति ने पहले भी उसके साथ दुष्कर्म किया था। राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 जुलाई
Next: प्रधानों ने सीडीओ से की ब्लॉक मिशन मैनेजर की शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.