Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लोनिवि के रिटायर वर्कचार्ज कर्मचारी मांगेंगे घंटाघर पर भीख
  • देहरादून

लोनिवि के रिटायर वर्कचार्ज कर्मचारी मांगेंगे घंटाघर पर भीख

RNS INDIA NEWS 25/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। लोक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों ने घंटाघर पर सामूहिक रूप से भीख मांगने का निर्णय लिया है। आमरण अनशन के बावजूद मांगों पर कार्रवाई न होने पर यह निर्णय लिया गया है। विदित है कि लोनिवि के सेवानिवृत्त नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी पिछले चार दिनों से यमुना कॉलोनी स्थित लोनिवि मुख्यालय के बाहर आमरण अनशन कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हिकमत सिंह नेगी ने कहा कि चार दिन से आमरण अनशन के बावजूद उनकी मांगों को न सुना जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रिटायर होने के बाद उनकी अभी तक न कोई पेंशन लगी और न ही कोई भुगतान हुआ है। ऐसे में अब कर्मचारियों ने घंटाघर पर सामूहिक रूप से भीख मांगने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस आंदोलन की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में लोनिवि मंत्री की अध्यक्षता में उनकी मांगों के समाधान के लिए समिति का गठन हुआ था। लेकिन अभी तक उनकी किसी भी मांग पर सहमति नहीं बन पाई है। गुरुवार को आमरण अनशन स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष हिकमत सिंह नेगी, महामंत्री राजेश प्रसाद, हरीश चंद्र तिवारी, लाल सिंह, रमेश चंद, देव सिंह, धर्मसिंह, सुलोचना, बरदान सिंह, दान सिंह, राजेन्द्र सिंह, फतेह सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिथि शिक्षक बोले .. लंबित मानदेय नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन
Next: अमरनाथ यात्रा : 26 दिन में 4.25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.