Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्पताल में डॉक्टर-नर्सिंग शिक्षक में विवाद, शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
  • देहरादून

दून अस्पताल में डॉक्टर-नर्सिंग शिक्षक में विवाद, शिकायत कर कार्रवाई की मांग की

RNS INDIA NEWS 25/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग के वार्ड में डॉक्टर एवं नर्सिंग शिक्षक में विवाद हो गया। नर्सिंग शिक्षक ने अभद्रता का आरोप लगा प्राचार्य, एमएस, डीएमएस एवं एचओडी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। नर्सिंग कॉलेज के नर्सिंग ट्यूटर ने शिकायत में कहा कि वह नर्सिंग छात्रों को क्लीनिकल प्रशिक्षण दे रहे थे। एक डॉक्टर ने उनसे एवं छात्र-छात्राओं से अभद्रता की। विरोध पर उन्हें गेट आउट बोल दिया। कहा कि इससे मानसिक आघात पहुंचा है और पढ़ाई का कार्य प्रभावित हुआ है। उधर, डॉक्टर का कहना है कि नर्सिंग ट्यूटर को छात्रों की भीड़ को डॉक्टर रूम में जमा करने को मना किया गया, ऑपरेशन के मरीजों को तैयार कर रहे थे, इससे संक्रमण का खतरा था। उन्हें डेमो रूम, वार्ड या ओपीडी में जाने को कहा। आरोप है कि इस पर उनसे अभद्रता की गई। डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने बताया कि एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने एचओडी डॉ. शांति पांडेय को दोनों पक्षों से बात कर जांच रिपोर्ट देने को निर्देशित किया है। उधर, नर्सिंग शिक्षक ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गीता जैन, नर्सिंग कॉलेज प्राचार्य मनीषा ध्यानी, नर्सेज एसो. की प्रदेश अध्यक्ष भारती जुयाल से भी शिकायत की। नर्सिंग एसो. अध्यक्ष भारती जुयाल ने कहा कि नर्सिंग शिक्षक, छात्र-छात्राओं एवं नर्सिंग अधिकारियों का शोषण, उनसे अभद्रता बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की है। उन्होंने इस पूरे मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कई समस्याएं बताकर कुछ मांगे रखी गई है। प्रबंधन को 48 घंटे का समय दिया है, नहीं तो आंदोलन की रणनीति तैयार होगी।

विवाद का हल कराने में जुटे अफसर
अफसरों ने इस मामले को संजीदगी से लिया है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले को लेकर अफसर टेंशन में है। अस्पताल के अफसर नहीं चाहते कि नई प्राचार्य के आते ही कोई बड़ा बवाल हो। क्योंकि नेत्र रोग विभाग पहले से ही बाहर की दवा, इंप्लांट मंगाने, फैकल्टी में ज्यादा गुटबाजी, पीजी डॉक्टरों में विवाद को लेकर सुर्खियों में रहा है। इसीलिए डॉक्टर एवं नर्सिंग शिक्षक दोनों से वार्ता कर रहे हैं। ताकि दोनों में सुलह हो सके और जो समस्याएं आ रही है। उनका हल हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रा के प्रबंधन को प्रभावी बनाएगा चारधाम डैशबोर्ड : मुख्य सचिव
Next: सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों का अलग हो कैडर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.