Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने को दिया धरना
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने को दिया धरना

RNS INDIA NEWS 22/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के प्राचार्य कक्ष के बाहर सर्मथकों के साथ मेडिकल कॉलेज की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार एवं आन्दोलनरत कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण करने हेतु एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रर्दशन में अपने सम्बोधन में कर्नाटक ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य व्यवस्था दिन प्रतिदिन लड़खड़ा रही है। अल्मोडा मेडिकल कॉलेज आज एक रैफरल सेंटर बन कर रह गया है। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में न तो कोई फैकल्टी ही पूर्ण है साथ ही यहां न्यूरो सर्जन, रेडियोलाजिस्ट, बर्न यूनिट, ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर, डायलिसिस सेंटर, ब्लड बैंक तक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कर्नाटक ने कहा कि यदि विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भरे गए होते तथा फैकल्टी पूर्ण होती तो निर्धन व गम्भीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि गम्भीर रोगियों को आपातकाल में अल्मोडा मेडिकल कालेज से एअर एम्बुलेंस द्वारा एयर लिफ्ट कर तत्काल हायर सेंन्टर ले जाने की व्यवस्था भी अभी तक नहीं की जा सकी है। कर्नाटक ने कहा कि आज यहां की स्थिति यह है कि यहां के कर्मचारी जिन्होंने कोविड काल में अपनी जिन्दगी की परवाह न कर आम जनमानस की सेवा की उनके पद तक सृजित नहीं किये गये हैं। स्थिति यह है कि वे अपने वेतन भुगतान एवं पद सृजन हेतु कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं जिससे बेस अस्पताल की स्थिति और भी दयनीय हो गयी है। कर्नाटक ने मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित करते हुये मांग की कि पर्वतीय जनपदों हेतु संचालित अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की गम्भीर स्थिति को देखते हुये तत्काल अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्त समस्याओं का निराकरण किया जाय। यहाँ धरना प्रदर्शन में देबेन्द्र कर्नाटक, कमलेश कर्नाटक, हेम जोशी, प्रकाश मेहता, अशोक सिंह, हसन, भगवत आर्या, रोहित शैली, नूरखान, सुधीर कुमार, हिमांशु कनवाल, दीपक पोखरिया, शहाबुद्दीन आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उच्च शिक्षा एवं शहरी विकास विभाग के 153 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र
Next: सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.