Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चेन स्नेचिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

चेन स्नेचिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/07/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। काशीपुर और जसपुर में महिलाओं के साथ हुई चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई चेन, नकदी और घटनाओं में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली हैं। रविवार को कोतवाली में चेन स्नेचिंग की वारदातों का खुलासा करते हुए एएसपी अभय सिंह ने बताया कि 14 जुलाई को अज्ञात बदमाशों ने गले से सोने की चेन छीन ली थी। वहीं चमनबाग, जसपुर निवासी मीनाक्षी पांडे पत्नी मनोज कुमार स्कूटी से अपने विद्यालय गांव कासमपुर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवारों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली। दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 304(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई। एएसपी अभय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने और सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने काशीपुर-हरिद्वार हाईवे से गांव भगीजोत थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर निवासी मुकुल पुत्र रूपचंद्र व ग्राम हर्रावाला थाना रेहड़ जिला बिजनौर निवासी मनोज कुमार पुत्र राकेश कुमार को वारदात में प्रयुक्त बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से मीनाक्षी से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो दोनों अशिक्षित हैं और शराब पीने के आदी हैं। नशे की लत को पूरा करने के लिए वह चेन स्नेचिंग की वारदातें करते हैं। पुलिस ने उनके पास से काशीपुर की महिला से लूटी गई चेन बेचकर जुटाई गई 40,500 रुपये नकदी बरामद की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: स्कूटी से 03 पेटी शराब बरामद, चालक फरार
Next: राशिफल 22 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.