Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीतकालीन सत्र को लेकर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित
  • देहरादून

शीतकालीन सत्र को लेकर कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 20/12/2020
rns featured image new

विपक्ष ने स्पीकर को दिया सदन के सुचारू रूप से संचालन में सहयोग का आश्वासन

देहरादून। 21 दिसंबर से आहुत होने वाले शीतकालीन सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल की अध्यक्षता में विधानसभा भवन देहरादून में विधानमंडल दल के नेताओं एवं कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आहूत की गई। दलीय नेताओं की बैठक के दौरान विपक्ष ने सदन को सुचारू रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सदन के कार्य संचालन के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना प्रभाव के चलते पक्ष एवं विपक्ष से सदन को चलाने में सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की। वहीं कार्य मंत्रणा समिति की बैठक के दौरान 21 एवं 22 दिसंबर को सत्र के दौरान सदन कार्यवाही के संबंध में चर्चा की गयी। विधानसभा अध्यक्ष ने अवगत किया कि 21 दिसंबर को दिवंगत हुए विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी जिसमें सल्ट विधानसभा से बीजेपी के वर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह जीना, उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अनुसूया प्रसाद मैखुरी, कांग्रेस से पौड़ी के पूर्व विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल एवं अविभाजित उत्तर प्रदेश में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से दो बार बीजेपी के विधायक रहे कृष्ण चंद्र पुनेठा, पूर्व विधायक तेजपाल सिंह पंवार को सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं 21 को अनुदान वार अनुपूरक मांगों का प्रस्तुतीकरण भी सदन के पटल पर होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 22 दिसंबर को अनुदान वार अनुपूरक मांगों पर चर्चा होगी साथ ही प्रश्नकाल चलेगा एवं पटल पर विधेयको को रखा जाएगा। श्री अग्रवाल ने बताया कि आगे के दिवसों के कार्य संचालन के लिए 22 तारीख को पुन: कार्य मंत्रणा की बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि सदन के पटल पर उत्तराखंड लोक सेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण)( संशोधन )विधेयक 2020, उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश भू राजस्व अधिनियम 1901)( संशोधन) विधेयक 2020, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (संशोधन) विधेयक 2020, उत्तराखंड शहीद आश्रित अनुग्रह अनुदान विधेयक 2020, उत्तराखंड विनियोग (2020-21)अनुपूरक विधेयक 2020 को रखा जाएगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि विधायकों द्वारा 484 प्रश्न विधानसभा को प्राप्त हो चुके हैं। दलीय नेताओं एवं कार्यमंत्रणा की बैठक के दौरान संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, विधायक प्रीतम सिंह, विधायक खजान दास, विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, विधायी के सचिव प्रेम सिंह खीमपाल, अनुसचिव नरेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराज ने हैण्डपैन म्यूजिक फैस्टिवल की वेबसाइट का किया शुभारंभ
Next: दहल समर्थक 7 मंत्रियों का इस्तीफा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.