Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  युवती का धर्म परिवर्तन कराने तथा शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर साथ ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने जालंधर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने युवती को भी सकुशल छुड़ा लिया है। दोनों को पुलिस 20 दिन से खोज रही थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक वकील को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

बीती 27 जून को एक युवती एक युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर सहसपुर निवासी अमजद पर उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर भगा लेने जाने और घर से नगदी और ज्वेलरी चोरी होने का आरोप लगाया था। इस मामले में युवती के परिजनों ने वकील रईसुद्दीन के भी शामिल होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती की खोजबीन शुरू की। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि आरोपी युवती को विकासनगर से भगाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाता रहा। इस दौरान वह शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण भी करता रहा। बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के दोस्तों, परिजनों और अन्य रिश्तेदारों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन मोबाइल फोन आदि का उपयोग न करने के कारण पुलिस को सफलता नहीं मिल पा रही थी। इसके बाद पुलिस की टीमों ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग शहरों में खोजबीन की। दोनों के फोटोग्राफ, पैंपलेट बना कर अलग-अलग प्रदेशों, ट्रेनों, बसों में और सोशल मीडिया के माध्यम से भी सर्कुलेट किए। इसी दौरान मंगलवार को मुखबिर ने खबर दी कि युवती और आरोपी अमजद पंजाब के जालंधर में एक कॉलोनी में किसी घर पर छिपकर रह रहे हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज हरबर्टपुर के नेतृत्व में तत्काल एक टीम को जालंधर पंजाब रवाना किया गया। इसके बाद पंजाब पुलिस की मदद से युवती को जालंधर से बरामद कर आरोपी अमजद पुत्र युसूफ निवासी जंगलात बैरियर थाना सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक साल पहले भी ले गया था भगाकर

अमजद वर्ष 2023 में जब लड़की नाबालिग थी, तब भी उसे बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लड़की को बरामद करते हुए अमजद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अप्रैल 2024 में वह जिला कारागार से जमानत पर रिहा हुआ था। उक्त मुकदमा अभी कोर्ट में विचाराधीन है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि आरोपी अमजद ने एडवोकेट रईसुद्दीन सिद्दीकी से मिलकर युवती का पहले अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन करवाया। इसके बाद बहला-फुसला कर युवती को घर से भगाने की योजना बनाई। क्योंकि युवती अब बालिग हो गई है। इसलिए आरोपी पुराने मुकदमे में अपना बचाव करना चाहते थे। इसलिए जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से संपर्क कर उसको बहला फुसलाया। मौका मिलने पर 27 जून को घर से भगा लिया।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर पहुंची आयकर टीम ने पूर्व में चस्पा नोटिस हटाया
Next: रिश्वत लेते रेंजर का वीडियो वायरल, डीएफओ कार्यालय में अटैच

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.