Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर संघर्ष को तैयार रहने का आह्वान
  • बागेश्वर

पुरानी पेंशन बहाली के लिए हर संघर्ष को तैयार रहने का आह्वान

RNS INDIA NEWS 20/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का प्रथम जिला स्तरीय अधिवेशन में पुरानी पेंशन का मामला छाया रहा। वक्ताओं ने अपनी एकसूत्रीय मांग को पूरा करने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन योजना में किसी भी कर्मचारी का हित सुरक्षित नहीं है। ऐसी योजना को कतई सहन नहीं किया जाएगा। विकास भवन में रविवार को शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वरी दत्त पांडेय की अध्यक्षता में अधिवेशन का शुभारंभ हुआ। मोर्चा के मंडलीय अध्यक्ष कपिल पांडेय की उपस्थिति में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, सदस्यों ने भाग लिया। वक्ताओं ने नई पेंशन योजना की खामियों और सेवानिवृत्त होने पर कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने पुरानी पेंशन बहाली का संकल्प दोहराया। इसके लिए हर संघर्ष को तैयार रहने का आह्वान किया। बैठक में पुरानी पेंशन योजना का लाभ ले रहे कर्मचारियों और शिक्षकों से इस मुहिम में साथ देने की अपील की गई। अधिवेशन में वन विभाग, कोषागार, शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा, ग्राम्य विकास विभाग, लोनिवि समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। दूसरे सत्र में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों में बांटे फल
Next: अंगीठी जलाते समय महिला झुलसी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.