Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: रोडवेज वर्कशॉप में बस से कुचलकर युवक की मौत
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: रोडवेज वर्कशॉप में बस से कुचलकर युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 18/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर में लोअर माल रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित रोडवेज बस ने वर्कशॉप में दूसरी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक सफाई कर्मचारी की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज वर्कशॉप में कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रोडवेज वर्कशॉप में प्रवेश करते ही ढलान पर बागेश्वर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके07 पीए 4449 के ब्रेक फेल हो गए। ढलान में बस अनियंत्रित हो गयी और वहां खड़ी 3 बसों से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वहां बसों की सफाई कर रहे एनटीडी बाल्मीकि बस्ती निवासी विकास कुमार(38 वर्ष) पुत्र स्व शिवचरण बसों की चपेट में आ गया और उसकी बसों के बीच कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। रोडवेज वर्कशॉप के अधिकारी भी वहाँ मौजूद नहीं मिले। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले पर जानकारी लेने पर कोतवाल जगदीश देऊपा ने आरएनएस संवाददाता विनोद जोशी को बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची और वहाँ युवक बस के टायर से दबा हुआ था और पुलिस ने शव पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और ड्राइवर भाग गया है तथा तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्णागिरि सड़क से मलबा हटाने में खर्च हो गए साढ़े पांच लाख
Next: बुजुर्ग महिला का एटीएम कार्ड बदलकर साठ हजार निकाले

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.