Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डोईवाला के हंसूवाला में पेयजल किल्लत को लेकर लोगों का प्रदर्शन
  • देहरादून

डोईवाला के हंसूवाला में पेयजल किल्लत को लेकर लोगों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 13/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  नगर पालिका डोईवाला के हंसूवाला गांव में पेयजल समस्या से क्षेत्रवासी परेशान हैं। शनिवार को गुस्साए लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ हल्ला बोला। उन्होंने चेताया कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। डोईवाला नगर पालिका क्षेत्र स्थित जल संस्थान कार्यालय में हंसूवाला के लोगों ने एकत्रित होकर जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर अधिकारियों को ज्ञापन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता साकिर हुसैन ने कहा कि जल संस्थान द्वारा पिछले चार माह से हंसूवाला में पिछले चार माह से पर्याप्त मात्रा में पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। क्षेत्रवासी लगातार शिकायत कर रहे हैं, बावजूद इसके विभाग द्वारा कोई भी समाधान नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र में पशुओं को पिलाने तक के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रवासी बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। ईद पर भी विभागीय अधिकारियों से क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र में टैंकर भेजने के लिए कहा था, लेकिन विभाग ने इसे अनदेखा किया। कहा कि यदि दो दिन के भीतर पेयजल सुचारु रूप से गांव में नहीं पहुंचा तो समस्त गांव वाले आंदोलन करेंगे। अब्दुल मलिक ने कहा कि जल संस्थान कार्यालय में फोन करने पर कोई भी फोन नहीं उठाता। प्रदर्शन करने वालों में अब्दुल गनी, तौकीर हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद जुबेर, अधिवक्ता मोहम्मद हसन आशिक, अब्दुल, वाहिद, आदिल, अब्दुल मलिक, इलियास, इकराम, सोहैल, सलमान, अनस आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़कोट में स्कूलों को नोटिस देने पर आक्रोश
Next: पुणे में तैनात 23 वर्षीय जवान की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.