Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • बड़ी खबर: देश में एक करोड़ के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

बड़ी खबर: देश में एक करोड़ के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
Corona

बीते 24 घंटों में सामने आए 27 हजार से ज्यादा मामले, दर्ज हुई 344 की मौतें

नई दिल्ली, (आरएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटे में शनिवार को कोविड-19 के 27,081 नए मामले सामने आए और 344 मौतें दर्ज की गईं। नए आंकड़ों के साथ ही देश में जनवरी से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई हैं। हालांकि कोरोना को मात देने वालों की संख्या में तेजी से हो रहे इजाफे के कारण अब तक संक्रमण से मुक्त हुए लोगों की संख्या 95.50 लाख के पार पहुंच गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में केरल के त्रिशूर जिले में 30 जनवरी को पहला मामला सामने आने के लगभग 11 महीने बाद संक्रमण के आंकड़ों ने करोड़ का पड़ाव पार किया है। अब तक देश में 10,005,850 कोरोना वायरस मामले और उससे हुई 1,45, 178 मौतें दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटे में देश में अस्पतालों में इलाज करा रहे 3185 लोग ठीक होकर घर पहुंचे हैं, जिसके बाद ऐसे सक्रीय मामले केवल 3,07,361 रह गये हैं। जबकि इस दौरान नए मामलों से कहीं ज्यादा 29,917 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए है, जिनकी संख्या बढक़र अब तक 95,50,677 हो गई है। उल्लेखनीय रूप से रिकवरी दर 95.46 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत तथा संक्रमण की दर 6.25 फीसदी है।

ऐसे बढ़ा आंकड़ा
मंत्रालय के अनुसार देश में कोविड संक्रमणों की संख्या ने 17 जुलाई को 10 लाख का आंकड़ा पार किया था। वहीं 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख का आंकड़ा पार किया था। भारत में संक्रमण के मामलों को 10 लाख का आंकड़ा छूने में पांच महीने लगे थे। जबकि दुनियाभर में अमेरिका के बाद भारत में कोरोनावायरस के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं अमेरिका ने संक्रमण में करोड़ का पड़ाव 9 नवंबर को पार कर लिया था। भारत में सितंबर में संक्रमण की वृद्धि सबसे अधिक देखी गई, इस दौरान महामारी चरम पर रहा और 16 सितंबर को एक दिन में दर्ज होने वाले संक्रमण के मामले सर्वाधिक 97,894 दर्ज किए गए। इसके बाद से नए मामलों की संख्या में भारी कमी आई है यानि पिछले 12 दिनों से सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से नीचे है। भारत वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक रिकवरी दर वाले शीर्ष देशों में से एक है।

महाराष्ट्र में ज्यादा संक्रमण
महाराष्ट्र अब तक 18,88,767 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। करीब 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 76 प्रतिशत से अधिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं और इनमें केरल, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात हैं। वहीं संक्रमण से हुई मौतों में 75 प्रतिशत से अधिक योगदान महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, राजस्थान और छत्तीसगढ़ का रहा है।

देश में 16 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी दी कि कोविड -19 के लिए अब तक कुल 16,00,90,514 नमूनों का टेस्ट किया गया है। इनमें से 11,71,868 नमूनों का टेस्ट शुक्रवार को किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैंक में फॉयर अलार्म बजने से मची अफरा-तफरी
Next: सरकारी स्कूलों में नहीं होंगी गृह परीक्षाएं, प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा में छूट

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.