Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान कोतवाल ने महिलाओं से की अभद्रता
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान कोतवाल ने महिलाओं से की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 11/07/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। भगवानपुर कोलड़ा में गुरुवार को पुलिस, प्रशासन और लोनिवि ने हाईकोर्ट में दायर अवमानना याचिका के अनुपालन में अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान जेसीबी से अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। विरोध के बीच एक युवक ने जेसीबी चालक को ईंट मार दी। पुलिस जब उसे हिरासत में लेकर जाने लगी तो महिलाओं ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। वहीं इस दौरान महिला पुलिस होने के बावजूद कोतवाल महिलाओं से अभद्रता करते नजर आए। उन्होंने एक महिला को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान पुलिस कुछ लोगों से मारपीट करती भी दिखी। गुरुवार को रुद्रपुर के भगवानपुर कोलड़ा में गुरुवार सुबह अतिक्रमण हटाया जाना था। सुबह विधायक शिव अरोड़ा मौके पर आए थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बात कर लोगों को एक दिन की मोहलत देने का भरोसा दिया था। उसके बाद वह डीएम से मिलने चले गए। विधायक मौक से गए तो प्रशासन ने अतिक्रमण तोड़ दिया। इस पर विधायक ने डीएम उदयराज सिंह से विरोध जताया। वहीं वहां से लौटकर प्रशासनिक टीम को कार्रवाई करने से रोक दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों के ईंट मारने से एक जेसीबी चालक घायल हो गया। अतिक्रमणकारियों के साथ लोनिवि और प्रशासनिक अधिकारियों की तीखी नोकझोंक हुई। वहीं मामला उस समय और गर्मा गया, जब पुलिस युवक को हिरासत में लेकर जाने लगी। पुलिस बल के साथ कोतवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को बलपूर्वक हटाने लगे। इस दौरान पुलिस ने कुछ लोगों से मारपीट भी की। वहीं कोतवाल ने एक महिला को जोर से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया, वहीं एक अन्य महिला को भी धक्का दिया। इस दौरान विधायक शिव अरोड़ा दौड़कर मौके पर पहुंचते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी मालरोड से पटरी हटाने के विरोध में उतरे
Next: साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर रही देघाट पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.