Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शहीद विनोद सिंह पंचतत्व में विलीन
  • देहरादून

शहीद विनोद सिंह पंचतत्व में विलीन

RNS INDIA NEWS 10/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद लांस नायक विनोद सिंह भंडारी बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अठूरवाला निवासी 33 वर्षीय शहीद लांस नायक विनोद सिंह भंडारी की अंतिम यात्रा ऋषिकेश पहुंची। भद्रकाली होते हुए अंतिम यात्रा पूर्णानंद घाट पर पहुंची। जहां राजकीय सम्मान के साथ पुष्पवर्षा के बीच शहीद विनोद सिंह भंडारी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। घाट पर गमगीन माहौल में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, शहरह विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, सेना और पुलिस महकमे के अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धाजंलि दी। वहीं आठवीं गढ़वाल राइफल के जवानों ने शहीद को सलामी दी। नम आंखों से चचेरे भाई पंकज भंडारी ने शहीद विनोद सिंह भंडारी को मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई में प्रसिद्ध उद्यमी बचन पोखरियाल, एडीएम जय भारत, एसडीएम कुमकुम जोशी, देवेंद्र नेगी, एसपी देहात लोकजीत सिंह, एएसपी जेआर जोशी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, चमन सिंह, नगरपालिका के निवर्तमान अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुकरेती, देवेश उनियाल, राकेश मियां, जयेंद्र रमोला, धन सिंह नेगी, शिवकुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

बहन सीमा और राखी ने दिया भाई को कंधा
शहीद लांस नायक विनोद सिंह भंडारी का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह एम्स ऋषिकेश से अठूरवाला स्थित घर लाया गया। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही पत्नी नीमा और मां शशि देवी फफक पड़ीं। बहन सीमा और नीमा भी फूट-फूटकर खूब रोईं। गमगीन माहौल में पिता वीर सिंह भंडारी भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। आसपास के लोगों की आंखें भी सपूत की शहदात पर नम दिखीं। घर से अंतिम यात्रा के दौरान बहन सीमा और राखी ने शहीद भाई विनोद सिंह भंडारी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। तीसरी बहन नीमा कनाडा में होने के चलते नहीं पहुंच पाईं। शहीद के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए घर के बाहर रखा गया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। गढ़वाल राइफल की आठवीं बटालियन के बैंड ने शोका कुल धुन बजाया। बहन सीमा और राखी को रोते हुए देख स्थानीय महिलाओं ने ढांढस भी बंधाया। पूर्व सैनिक पिता वीर सिंह भंडारी हाथों में फूल लिए फफकते दिखे तो बेटी सीमा और राखी ने पिता के पास आकर उन्हें संभाला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बद्रीनाथ हाईवे पर पातालगंगा में भयानक भूस्खलन, नेशनल हाईवे हुआ बंद
Next: कूलर में करेंट आने से महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.