Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस ने किया अंग्रेजी शराब के धंधे का भंड़ाफोड़
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस ने किया अंग्रेजी शराब के धंधे का भंड़ाफोड़

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। बीते दिनों पॉश कालौनी में चार लोगों के झुलसने की घटना की जांच करने गई पुलिस को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब हादसे वाले मकान में मौके से नकली अंग्रेजी-देसी और भारी मात्रा में कैमिकल के ड्रम मिले। इसके बाद पुलिस ने मकान स्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही सात लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस को झुलसे चार आरोपियों के ठीक होने का इंतजार है। बता दें कि शुक्रवार सुबह आग से झुलसे चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछे जाने पर झुलसे लोगों ने बताया वह सुल्तानपुर पट्टी के खाना बनाने वाले कारीगर हैं। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर रिसाव से लगी आग से झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान स्वामी बलकार सिंह निवासी ग्रीन पार्क मकान नंबर डी-4 बिलासपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की बलकार सिंह ने शॉर्ट सर्किट से झुलसने की बात बताई। झुलसे लोगों और बलकार सिंह के अलग-अलग बयानों पर पुलिस ने शक के आधार पर पॉश कालोनी ग्रीन पार्क में दबिश दी। वहां का नजारा देख पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने कमरों से नकली व्हिस्की की बीस बोतल, अंग्रेजी शराब की 190 बोतल, देशी शराब की 737पांउच, शराब बनाने के उपकरण, 500 लीटर बोतलों के ढक्कन और 17 ड्रम कैमिकल बरामद कर कोतवाली ले आई। इसके बाद शुक्रवार को दारोगा पान सिंह की तहरीर पर मकान स्वामी बलकार सिंह, जगरूप सिंह निवासी नवाबगंज बरेली, सुखविंदर सिंह उर्फ शेट्टी निवासी कुआं खेड़ा बिजनौर,नरेश कुमार निवासी मंसूरपुर रामपुर यूपी,अविनाश कुमार निवासी बाजपुर, राहुल निवासी करणपुर कुंडा और प्रेमपाल सिंह निवासी मंसूरपुर रामपुर यूपी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मकान स्वामी बलकार सिंह को जेल भेज दिया। जबकि झुलसे लोगों के ठीक होने का इंतजार कर रही है। सीओ सदर अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल पॉश कालोनी यूपी में आता है, पॉश कॉलोनी होने की वजह से गोरखधंधे का अभास नहीं हो पाया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर का ताला तोडक़र चोरों ने की ज्वैलरी व नगदी साफ
Next: भारत अब आतंकवादियों के खिलाफ देश ही नहीं, बल्कि सीमा पार जाकर भी कार्रवाई कर रहा : राजनाथ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.