Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जलभराव रोकने के लिए व्यापारियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन
  • ऊधम सिंह नगर

जलभराव रोकने के लिए व्यापारियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 09/07/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव रोकने और बाढ़ की स्थिति बनने से बचाने के लिए नालों व पुलिया निर्माण, पानी निकासी कराने की मांग तेज हो गयी। मंगलवार को व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को संबोधित मांग पत्र दिया। दो दिनों तक जलभराव व प्रतिष्ठानों में पानी भरने से व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि सितारगंज सरकारी अस्पताल से बटेश्वर की चक्की तक बारिश होने पर बाढ़ की स्थिति बन जाती है। यहां पानी निकासी के इंतजाम नहीं है। इस मार्ग में छह राइस मिलें हैं। कई विद्यालय हैं। हजारों लोगों की आवाजाही होती है। सोमवार को बाढ़ की स्थिति बन गयी। इससे भारी नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि इस मार्ग में एक बड़ा नाला है लेकिन सिल्ट आने से वह बंद हो जाता है। बरसात का पानी राइस मिलों में घुस जाता है। व्यापारियों ने कहा कि नये बाइपास पर जो पुलिया बनी है। वह काफी छोटी है। उसका चौड़ीकरण करने की जरूरत है। खटीमा मार्ग में बड़े नाले का चौड़ीकरण व सीधा कराकर पक्का निर्माण कराने की जरूरत है। इससे क्षेत्र की जनता और व्यापारियों को राहत मिलेगी। किसानों को भी नाले के निर्माण से जलभराव से निजात मिलेगी। यहां राइस मिल एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री नरेश कंसल, यादराम गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, अजीत सिंह जोशन, सचिन अग्रवाल, अर्पित गर्ग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नौ किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: नदी में बहने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.