Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ऑनलाइन नौकरी के नाम पर महिला से 58 हजार ठगे
  • हरिद्वार

ऑनलाइन नौकरी के नाम पर महिला से 58 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  मोहनपुरा निवासी एक महिला को ऑनलाइन नौकरी के लिए गूगल सर्च इंजन महंगा पड़ गया। महिला से ठग ने नौकरी लगाने के नाम पर 58 हजार रुपये ठग लिए। हालांकि साइबर सेल ने शिकायत पर 18 हजार रुपये होल्ड करा दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। रुड़की कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा निवासी महिला गृहिणी है। उसका एक छोटा बच्चा भी है। घर के खर्चों में हाथ बंटाने के लिए वह भी नौकरी की तलाश कर रही थी। ऐसे में उसने गूगल पर ऑनलाइन नौकरी खोजना शुरू कर दिया। जहां से उसे एक नंबर मिला, और उस पर कॉल कर नौकरी की जानकारी ली। ठग ने महिला को नौकरी लगाने का आश्वासन दिया और इससे पूर्व उसने खाते में कुछ जरूरी दस्तावेज के कार्यों को करने के लिए कुछ रकम देने की बात कही। ऐसा करते हुए महिला ने उसके खाते में पहले एक हजार रुपये फिर दो हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद ठग ने ऑनलाइन कंपनी के बड़े अधिकारियों की फीस के लिए अलग-अलग किस्तों में 15 हजार, 13 हजार और अन्य रकम ले ली। बात न बनने पर ठग ने फिर से 18 हजार रुपये की मांग कर दी। महिला को ठगी का अहसास तब हुआ जब उसके फोन पर अब तक किसी भी कंपनी के कर्मचारी का फोन नहीं आया और लगातार पैसे मांगे जा रहे हैं। इसके बाद महिला ने साइबर सेल से शिकायत कर रकम वापस दिलाने की मांग की। साइबर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अंतिम बार में डाले गए 18 रुपये होल्ड करवा लिए। इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला साइबर सेल को भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक्सरे टैक्नीशियन ने मांगा रेडिएशन व पौष्टिक आहार भत्ता
Next: स्वास्थ्य कर्मियों से क्लीनिक में घुसकर मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.