Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में बारिश से 28 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध
  • पौड़ी

पौड़ी में बारिश से 28 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध

RNS INDIA NEWS 05/07/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। शुक्रवार को पौड़ी और आस पास के क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण 28 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हो गई। बंद सड़कों में चार स्टेट हाईवे और दो मुख्य जिला मार्ग भी शामिल हैं। सड़कों पर जगह जगह मलबा आ गया। सड़कों को खोलने के लिए लोनिवि ने जेसीबी लगाई है। वहीं सतपुली तहसील के देशयूं गांव में मूसलाधार बारिश होने से गांव का पेयजल स्रोत और गांव को जोड़ने वाली रेतपुर- चाई सड़क मलबे से दब गई। शुक्रवार भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश ने जहां आम जनजीवन अस्त-व्स्त रखा, वहीं जिले की दो दर्जन सड़कों पर यातायात बाधित रहा। बंद सड़कों में स्टेट हाईवे बुआखाल-पौड़ी-देवप्रयाग, देवप्रयाग-व्यासघाट, थलीसैंण बूंगीधार, कर्णप्रयाग नौटी सहित मुख्य जिला मार्ग सतपुली-दुधारखाल और सूगरखाल-ज्वाल्पा देवी सहित अन्य ग्रामीण सड़कें शामिल रही। लोक निर्माण विभाग ने बंद सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई है। उधर,जयहरीखाल ब्लॉक ग्रामसभा किमार के देशयूं गांव में गुरुवार रात मूसलाधार बारिश से गांव का जल स्रोत और सड़क मलबे से दब गया। स्थानीय निवासी जगदीश रौतेला और हरीश रावत ने बताया की आधा दर्जन गांवों को जोड़ने वाली सड़क बाधित हो गई। प्राकृतिक जलस्रोत के जहां मलबे में दब गया वहीं पाइप लाइन भी बह गई है। मांग की है कि स्रोत का मलबा हटाते हुए पाइप लाइन का ठीक किया जाए। तहसीलदार सतपुली सुजान सिंह के मुताबिक सड़कों को जेसीबी लगा कर खोला जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम से की जेल में हुई मौत की एसआईटी जांच की मांग
Next: युवती से रिश्ता तुड़वाने को लेकर झोंका था मंगेतर पर फायर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.