Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैंक में फॉयर अलार्म बजने से मची अफरा-तफरी
  • देहरादून

बैंक में फॉयर अलार्म बजने से मची अफरा-तफरी

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

विकासनगर। शुक्रवार रात छावनी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में फॉयर अलार्म बजने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सूचना पर पहुंचे पुलिस, एसडीआरएफ के जवानों और बैंक स्टॉफ ने बैंक में कोई आगजनी की घटना न होने पर राहत की सांस ली। शुक्रवार रात करीब नौ बजे अचानक पंजाब नेशनल बैंक से फायर सायरन की आवाज आने लगी। बैंक से फॉयर अलार्म की आवाज आने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर बैंक की ओर भागने लगे। इस दौरान लोगों ने फोन से थाना पुलिस और बैंक कर्मियों को भी सूचना दी। जिसके तुरंत बाद बैंक स्टॉफ और पुलिस के जवान बैंक पहुंच गये। उन्होंने बैंक का दरवाजा खोला, तो पूरा बैंक धूएं से भरा हुआ था। जिसके कारण अलार्म बज रहा था। बैंक में काफी खोजबीन के बाद भी कहीं आग नहीं मिली, तो लोगों ने राहत की सांस ली। सब इंस्पेक्टर निखिल देव चौधरी ने बताया कि जांच में पता चला कि बैंक के ऊपर स्थित एक रिहायशी मकान में परिवार ने ठंड से बचने को आग जलाई हुई थी। उक्त मकान और बैंक के फायर प्लेस की चिमनी जुड़ी होने के चलते धुआं बैंक में भर गया था। जिसके बाद फॉयर सायरन बजने लगा। बताया कि उक्त व्यक्ति को चिमनी ठीक करने की हिदायत दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर लैंसडाउन के कमांडेंट के विरुद्ध जमानती वारंट
Next: बड़ी खबर: देश में एक करोड़ के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.