Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण को धरना दसवे दिन भी रहा जारी
  • अल्मोड़ा

रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण को धरना दसवे दिन भी रहा जारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले जारी धरना दसवें दिन भी जारी रहा। समिति ने कहा कि धरने व आंदोलन से दबाव में आकर सरकार व प्रशासन ने संघर्ष समिति की पहली माँग साई मंदिर से धार की तूनी तक लिंक रोड के सुधारीकरण के लिए निविदा जारी कर दी है। सोमवार को धरने के दसवे दिन आन्दोलनकारियों ने इसे पहली जीत माना। संघर्ष समिति ने आगे की रणनीति बताते हुए कहा कि उनकी तीन सूत्रीय मांगों में से एक को लेकर कार्यदायी संस्था द्वारा निविदा जारी की गई है। जबकि अन्य दो मांगें मानी जानी बाकी हैं। जिसमें शिव मंदिर से सेवा सदन तक मार्ग का सुधारीकरण व सीवर लाइन की एसआईटी जांच है। संघर्ष समिति ने यह भी तय किया कि जब तक सड़क का निर्माण नही होता, साथ ही अन्य दो शर्तों को माना नहीं जाता आंदोलन जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त धरना स्थल पर यह भी तय हुआ कि इस मार्ग के निर्माण की गुणवत्ता पर नज़र रखने के लिए अगली बरसात में इस मार्ग की स्थिति देखी जाएगी। सोमवार को धरने में संयोजक विनय किरौला, डॉ जे सी दुर्गापाल, आशीष जोशी, नरेंद्र सिंह नेगी, मीनू पंत, अर्चना पंत, गरिमा जोशी, शेखर जोशी, कमला द्रमवाल, हिमांशु पंत, बीना पंत, नीमा पंत, मीनाक्षी पांडे, ज्योति पांडे, सुमित नज्जोन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर में उत्पात मचा रहे 04 गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
Next: अमर शहीद मेजर दुर्गामल्ल को 111 वीं जन्म जयंती पर किया नमन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.