Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • महिला को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस
  • ऊधम सिंह नगर

महिला को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस

RNS INDIA NEWS 30/06/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  एक महिला को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में मृतका के भाई ने अपने जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजूडी निवासी अब्दुल कय्यूम पुत्र जहूर ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वर्ष 2017 में उसकी बहन 26 वर्षीय आरिफा का विवाह गांव डूंगरपुर, थाना भगतपुर मुरादाबाद निवासी आलम पुत्र बाबू के साथ हुआ था। उसके एक बेटा और बेटी है। आलम अपनी पत्नी आरिफा और दोनों बच्चों के साथ मोहल्ला अल्ली खां स्थित सिद्दीकी बिल्डिंग में किराए पर रहता था। आलम इंजन का मिस्त्री है, लेकिन इन दिनों वह राज मिस्त्री का काम करता है। 30 दिसंबर 2023 को उसकी बहन आरिफा पंखे से लटकी हुई मिली। उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कय्यूम का कहना है कि घटना से पूर्व आरिफा के पति को घर से निकलते देखा गया है। आलम उसे प्रताड़ित करता था, उसी के व्यवहार से तंग आकर आरिफा ने आत्महत्या की है। तहरीर देने पर भी पुलिस ने उसका केस दर्ज नहीं किया। प्रार्थनापत्र पर सुनवाई कर एसीजेएम ने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आलम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिम कार्ड से जुड़े इस नियम में कल से हो जाएगा बदलाव, यूजर्स नहीं कर पाएंगे ये काम
Next: विजिलेंस की छापेमारी में आठ बिजली चोर पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.