Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे किसान की मौत

RNS INDIA NEWS 26/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  गांव मगरसड़ा में बुधवार की सुबह अपने खेत में काम कर रहे किसान पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया।
परिजनों और गांव वालों के अनुसार बुधवार की सुबह रिमझिम बारिश हो रही थी। गांव मगरसड़ा निवासी 34 वर्षीय सचिन पुत्र नरेश सिंह राणा अपने खेत में पानी बांध रहा था। सुबह 8.15 बजे तेज गड़गड़ाहट के साथ सचिन पर आकाशीय बिजली गिर गई। यह देखकर ग्रामीण और परिजन खेत की ओर भागे, लेकिन तब तक सचिन की मौत हो चुकी थी। यहां बता दें कि इनका खेत घर से कुछ ही दूरी पर है। नायब तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी, राजस्व उपनिरीक्षक संजय कुमार, बीना जोशी और अनन्त कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लेकर जानकारी डीएम को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सचिव की पत्नी मधु राणा, माता गुड्डी देवी बेसुध हैं। सचिन के पिता का पहले निधन हो चुका है। सचिन का चार वर्षीय पुत्र अंश सिंह है। सचिन परिवार का इकलौता कमाने वाला था। नानकमत्ता के नायब तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत मुआवजे के लिए उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।

सचिन की मौत से गांव में शोक की लहर
आकाशीय बिजली गिरने से सचिन की मौत की सूचना से गांव में मातम पसर गया। सोमवार को खटीमा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत हो चुकी है। नानकमत्ता क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर मुआवजे की त्वरित कार्यवाही के लिए कहा। पूर्व विधायक डॉ. राणा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सीएम से वार्ता कर परिवारजनों को जो मदद होगी कराई जाएगी। सचिन मिलसार युवक था। परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी भी सचिन पर ही थी। बुधवार को बारिश होने पर परिजनों को खेत में मेड़ बांधने की जानकारी देकर गया था। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज राणा, जितेंद्र राणा, सुमित जोशी, ओमनारायण, संतोष सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पवाली कांठा में फंसे चार ट्रैकरों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला
Next: परिजनों ने बाहर आने जाने पर डांटा तो घर से भाग गईं दो किशोरियां

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.