Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • नीट पेपर लीक मामले में एक्शन मोड में सीबीआई, दर्ज की पहली एफआईआर
  • राष्ट्रीय

नीट पेपर लीक मामले में एक्शन मोड में सीबीआई, दर्ज की पहली एफआईआर

RNS INDIA NEWS 24/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)।  देश में जहां नीट-यूजी पेपर लीक मामले में सियासत गरमाई हुई है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में सीबीआई अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने नीट यूजी परीक्षा में धांधली के आरोपों को बेहद गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इससे पहले, सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के प्रमुख को भी पद से हटा दिया, वहीं नेट-पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए होने वाले एग्जाम को भी स्थगित कर दिया गया।
नीट-यूजी परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद देश के कई हिस्सों में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे। शिक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि 5 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट-यूजी परीक्षा का आयोजन किया था। कथित अनियमितताओं के कुछ मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने कहा, परीक्षा प्रक्रिया के संचालन में पारदर्शिता के लिए समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि मामले को व्यापक जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया जाए।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) रविवार को अंडरग्रेजुएट नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2024 परीक्षा में एक “बड़ी साजिश” की जांच के लिए बिहार और गुजरात के लिए टीमें भेज रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने माना है कि 5 मई की परीक्षा में अनियमितताएं, धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और अन्य कदाचार हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केनरा बैंक का सोशल मीडिया अकाउंट हुआ हैक
Next: इजरायली सेना ने दिखाई दरिंदगी, घायल फलस्तीनी को जीप के बोनट पर बांधकर कराई परेड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.