Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अमेरिका में गोलीबारी में मरने वाले चार लोगों में आंध्र प्रदेश का युवक शामिल
  • राष्ट्रीय

अमेरिका में गोलीबारी में मरने वाले चार लोगों में आंध्र प्रदेश का युवक शामिल

RNS INDIA NEWS 24/06/2024
rns featured image new

अमरावती (आरएनएस)। अमेरिका के अर्कांसस में एक किराना स्टोर में हुई गोलीबारी में जिन चार लोगों की मौत हो गई थी उनमें आंध्र प्रदेश का एक 32 वर्षीय युवक भी शामिल है। आंध्र प्रदेश के पीडि़त की पहचान बापटला जिले के मूल निवासी दासारी गोपीकृष्ण के रूप में हुई है। वह आठ महीने पहले ही अमेरिका गया था।
वह अर्कांसस के एक छोटे से शहर फोर्डिस में मैड बुचर किराना स्टोर में काम करता था। गत 21 जून को एक बंदूकधारी ने स्टोर में गोलीबारी की जिसमें बिलिंग काउंटर पर मौजूद गोपीकृष्ण को गंभीर चोटें आईं। अगले दिन शनिवार को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
बापटला जिले के करलापलेम मंडल के याजली में रहने वाला उसका परिवार खबर मिलने के बाद सदमे में है। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। स्टोर के अंदर और पार्किंग में बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।
इस बीच, हमलावर द्वारा स्टोर में घुसने और काउंटर पर मौजूद व्यक्ति पर गोलियां चलाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जैसे ही पीडि़त जमीन पर गिरा, बंदूकधारी काउंटर के उस पार कूद गया और शेल्फ से कुछ लेकर भाग गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 24 जून
Next: इंदौर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के थे करीबी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.