Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पूनम हत्याकांड में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

पूनम हत्याकांड में पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 23/06/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पूनम हत्याकांड में पुलिस ने पूनम की मां की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को पूनम का शव उसकी ननद के घर से रक्त रंजित अवस्था में मिला था। मौके से आरोपी पति को हिरासत में लिया गया था, जिसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार देर शाम पूनम की मां मुन्नी पत्नी सुखलाल निवासी महतोष मोड़ गदरपुर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री पूनम उर्फ मीरा की शादी अशोक पुत्र कन्हई निवासी ग्राम लक्ष्मी विहार कॉलोनी आजाद नगर किच्छा के साथ आठ वर्ष पहले हुई थी। पूनम की पुत्री माही छह वर्ष और पुत्र दक्षु ढाई वर्ष का है। मुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री पूनम व अशोक में अक्सर कहासुनी और मारपीट होती रहती थी। अशोक पूनम पर हमेशा शक करता रहता था। उसने एक महीने पहले मारपीट कर पूनम को घर से निकाल दिया था। वह तब से मायके में रह रही थी। 18 जून को अशोक ससुराल आया था। वह ससुराल वालों को ठीक से रहने का भरोसा देकर पूनम को अपने साथ ले गया था। इसके बाद अशोक अपने बहनोई तेजपाल के घर मंड फार्म किच्छा में रह रहा था। आरोप है कि शनिवार को अशोक ने पूनम को गला रेतकर मार डाला। एसएसआई विनोद जोशी ने बताया कि मृतका पूनम की मां की तहरीर पर शनिवार देर रात आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से हिरासत में लिए गए आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खांड और तैला में सिचांई नहर क्षतिग्रस्त
Next: सार्वजनिक वाटर टैंक से निजी कनेक्शन जोड़ने से भड़के कुंजा के ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.