Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • इलेक्ट्रिसिटी केवाईसी अपडेट स्कैम रोकने के लिए केंद्र का बड़ा एक्शन, बंद किए 392 मोबाइल हैंडसेट
  • राष्ट्रीय

इलेक्ट्रिसिटी केवाईसी अपडेट स्कैम रोकने के लिए केंद्र का बड़ा एक्शन, बंद किए 392 मोबाइल हैंडसेट

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने नागरिकों को इलेक्ट्रिसिटी केवाईसी अपडेट स्कैम से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसमें उन मोबाइल नंबरों को बंद कर दिया गया है, जिनके जरिए इस फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा था। दूरसंचार विभाग (डीओटी) की ओर से धोखाधड़ी की गतिविधियों की जांच करने के लिए चक्षु पोर्टल का इस्तेमाल किया गया और शुरुआत में करीब पांच संदिग्ध मोबाइल नंबर को खोजा गया।
एआई आधारित इस पोर्टल से खुलासा हुआ कि 392 हैंडसेट से लिंक 31,740 मोबाइल नंबरों के जरिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद डीओटी की ओर से सभी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश दिया गया कि इन 392 हैंडसेट के आईएमईआई को ब्लॉक किया जाए। इनका इस्तेमाल साइबर क्राइम और वित्तीय धोखाधड़ी में हो रहा है।
इसके अलावा टेलीकॉम सेवाएं देने वाली कंपनियों से कहा गया कि इन 31,740 मोबाइल नंबरों का दोबारा से री-वेरिफिकेशन किया जाए। अगर री-वेरिफिकेशन फेल होता है तो इन मोबाइल नंबरों को तुरंत बंद किया जाए और साथ ही इनसे जुड़े हैंडसेट को ब्लॉक करें।
डीओटी की ओर से कहा गया कि नागरिकों की ओर से एसएमएस, व्हाट्सएप आदि के जरिए इलेक्ट्रिसिटी केवाईसी अपडेट स्कैम की जानकारी दी गई थी। इसमें जालसाज ग्राहकों के मोबाइल फोन पर कंट्रोल हासिल कर लेते थे। डीओटी के संचार साथी पोर्टल पर मौजूद चक्षु रिपोर्ट सस्पेक्टेड फ्रॉड कम्युनिकेशंस’ पर नागरिक संदिग्ध फ्रॉड को रिपोर्ट कर सकते हैं। इससे डीओटी को वित्तीय और साइबर फ्रॉड को रोकने में मदद मिलती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो कॉल वायरल, पाकिस्तानी डॉन भट्टी को दे रहा ईद की बधाई
Next: बुजुर्ग महिला से सरेराह दो बदमाश सोने के कंगन लूटकर फरार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.