Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली जल संकट : अब वीआईपी इलाकों में एक ही टाइम मिलेगा पानी, वाटर सप्लाई को लेकर एनडीएमसी की एडवाइजरी
  • राष्ट्रीय

दिल्ली जल संकट : अब वीआईपी इलाकों में एक ही टाइम मिलेगा पानी, वाटर सप्लाई को लेकर एनडीएमसी की एडवाइजरी

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पानी के संकट ने राजधानी दिल्ली में रहने वालों का जीना मुहाल कर दिया है। राजधानी में लगातार जल संकट गहराता जा रहा है। जल संकट की वजह से दिल्ली सरकार ने पानी की आपूर्ति में भी भारी कटौती कर दी है, जिसकी वजह से लोगों की समस्याएं और भी अधिक बढ़ती चली जा रही है। इसी बीच एनडीएमसी ने वीआईपी इलाकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।
राजधानी के कई इलाकों में जितने टैंकर से पानी का सप्लाई हो रहा था उसको भी अब आधा कर दिया गया है। इसका कारण टैंकर की कमी बताई जा रही है, जिसके कारण वाटर सप्लाई में परेशानी आ रही है। इसी बीच अब, लुटियंस जोन इलाके में भी पानी की कमी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। एनडीएमसी ने वाटर सप्लाई को लेकर अब एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक दिल्ली के वीआईपी इलाकों में भी अब एक टाइम ही पानी आएगा। एनडीएमसी इलाके में 40त्न पानी की कमी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, जलबोर्ड से पूरा पानी नहीं मिल रहा है। दिल्ली में प्रति दिन 916 रूत्रष्ठ पानी का उत्पादन हो रहा है। दिल्ली को हरदिन तकरीबन 1000 रूत्रष्ठ पानी की जरूरत है। साथ ही ङ्कङ्कढ्ढक्क इलाकों में भी पानी की किल्लत है, यहां भी सिर्फ एक बार पानी आता है।
वहीं, चाणक्यपुरी इलाके के संजय कैंप में सुबह 6:00 बजे से लोग अपना सारा काम धाम छोडक़र पानी के लिए लाइन में लगते हैं और 8:00 बजे एक पानी का टैंकर आता है जिसके बाद पानी के लिए लोग टूट पड़ते हैं। ये लोग पानी के लिए एक-दूसरे से मारामारी करते हुए अपना-अपना पाइप टैंकर के अंदर डालने के लिए जूझते हैं और वह 5 मिनट में टैंकर खाली हो जाता है। इस दौरान किसी को पानी मिल पाता है तो किसी को निराशा हाथ लगती है। वहीं, दूसरा टैंकर शाम को 4:00 बजे आएगा, तब तक जिन्हें पानी नहीं मिला उनकी जिंदगी कैसे कटेगी यह महसूस किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व आंध्र सीएम जगन मोहन रेड्डी ने बैलट पेपर से वोट कराने का किया आह्वान
Next: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो कॉल वायरल, पाकिस्तानी डॉन भट्टी को दे रहा ईद की बधाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.