Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठग ने खाते से उड़ाई डेढ़ लाख से अधिक की रकम
  • देहरादून

साइबर ठग ने खाते से उड़ाई डेढ़ लाख से अधिक की रकम

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
hacker
विकासनगर(आरएनएस)।  हरबर्टपुर निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हुआ है। साइबर ठगों के जाल में फंसकर व्यक्ति अपने बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपये से अधिक की रकम गंवा बैठा। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधाड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को हरबर्टपुर निवासी रिंकू राय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 13 जून को उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह फोन पे अधिकारी है और किन्हीं कारणों से उस के फोन पे को ब्लॉक किया जा रहा है। कहा कि उसके व्हाट्सएप पर लिंक भेजा जा रहा है उसे क्लिक करे। अन्यथा उसके फोन पे नंबर को ब्लॉक कर दिया जाएगा। बताया कि जब उसने जैसे ही उक्त लिंक को क्लिक किया वैसे ही उसके बैंक खाते से एक लाख 53 हजार 844 रुपये साइबर ठग ने उड़ा लिए। बताया कि आरोपी ने उसके नाम पर एक नया डेबिट कार्ड बनाया है, जिसका उपयोग उसके खाते से रुपये निकालने में किया है। बताया कि जब तक उसे साइबर ठग की करतूत का पता चला तब तक साइबर ठग उसके खाते से बड़ी रकम उड़ा चुका था। शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: तस्करों ने चंदन के पेड़ों पर चलाई आरी
Next: कोसी नदी में डूबकर दो युवकों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.