Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • राष्ट्रीय

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली  (आरएनएस)। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. वहीं दूसरी और पश्चिम की ओर से आने वाली हवाओं के चलते मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है. जिसके चलते लोगों को मानसून बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं बंगाल की खाड़ी में दो हफ्ते पहले आए रेमल चक्रवात के असर से मानसून को मिली गति भी अब लगभग खत्म हो गई है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 10 जून के बाद मानसून की रफ्तार धीमी हो गई और ये आगे नहीं बढ़ पा रहा है. फिलहाल मानसून की स्थिति स्थिर बनी हुई है. हालांकि अच्छी बात ये है कि अब मानसून के आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं. जिसके चलते आने वाले चार से पांच दिनों में मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा और झमाझम बारिश होगी.
बता दें कि हमारे देश में जून से सितंबर के बीच मानसून की दो शाखाएं सक्रिय रहती हैं. एक शाखा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आती है वहीं दूसरी अरब सागर की ओर से प्रवेश करती है. बंगाल की खाड़ी वाली शाखा अभी बेहद कमजोर पड़ गई है, लेकिन पश्चिमा शाखा अभी भी सक्रिय बनी हुई है.
फिलहाल दक्षिण-पक्षिम मानसून देश के कई राज्यों में सक्रिय है और इससे बारिश भी हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण पश्चिम मानसून से गुजरात एवं राजस्थान के कुछ इलाकों के अलावा दक्षिणी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है. जबकि पूर्वी शाखा सबसे ज्यादा क्षेत्र को प्रभावित करती है. इसके सुस्त पड़ जाने से देश की औसत बारिश पर बड़ा असर पड़ रहा है.
मौसम विभाग के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिमी बंगाल और बिहार के पूर्वी भाग में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि यहां दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के आगे बढऩे के लिए स्थितियां अनुकूल होने लगी हैं. जिसके चलते अगले चार से पांच दिनों में बंगाल, सिक्किम एवं पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. वहीं पूर्वी मानसून भी गति पकड़ सकता है, इसके बाद ये बिहार और झारखंड के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ सकता है.
वहीं राजधानी दिल्ली में इनदिनों प्रचंड गर्मा का कहर देखने को मिल रहा है. स्काइमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिमी हवाओं की गति तेज है, जो बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही पूर्वी हवाओं को उत्तर-पश्चिम में आगे बढऩे से रोक रही हैं. जब हवा की दिशा बदलेगी तभी मानसून आगे बढ़ेगा. जब मानसून एक बार गति पकड़ लेगा तब ये तेजी से आगे बढ़ेगा. जिससे बारिश होगी. दक्षिण पश्चिम मानसून के इस महीने यानी जून के आखिर तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है. जिससे दिल्ली के अलावा हरियाणा और पश्चिमी यूपी में बारिश होगी.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अरुंधति रॉय पर यूएपीए के तहत चलेगा मुकदमा
Next: 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत, 17 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.