Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत, 17 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
  • राष्ट्रीय

50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची की मौत, 17 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

अहमदाबाद (आरएनएस)। गुजरात के अमरेली जिला के सुरगापारा गांव में 45-50 फीट गहरे बोरवेल में गिरी एक मामूम बच्ची की मौत हो गई. बच्ची को बचाने के लिए 16-17 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन शनिवार सुबह बच्ची ने को मृत घोषित कर दिया गया. अग्निशमन अधिकारी एचसी गढ़वी ने बताया कि, बच्ची को सुबह 5:10 बजे बोरवेल से बाहर निकाला गया. उसके बाद उसे अमरेली सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने गुजरात के लोगों से खुले बोरवेल को बंद करने की अपील की.
बच्ची को बोरवेल से जिंदा निकालने के लिए घंटों रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), अमरेली अग्निशमन दल और 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मियों ने संयुक्त रूप से अभियान में लगे रहे. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे शुरू किया गया था. जो शनिवार सुबह तक जारी रहा. 16-17 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका. बोरवेल से निकालने के बाद बच्ची को तुरंत अमरेली सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने राज्य के लोगों से खुले बोरवेल के बारे में सरकार को सूचित करने का अनुरोध किया था. पानशेरिया ने कहा, मैं गुजरात में सभी से अनुरोध करता हूं कि यदि आप बोरवेल बंद नहीं कर सकते हैं, तो कृपया हमें सूचित करें. यदि आप ऐसा नहीं कर सकते हैं, तो कृपया हमें एक संदेश भेजें या हमें एक पत्र भेजें. मानवता के लिए काम करें. उन्होंने कहा कि, चार महीने पहले द्वारका में भी इसी तरह की घटना हुई थी. उस समय, मैंने शिक्षकों से अपील की और हमने लगभग 35-40 बोरवेल बंद कर दिए. मुख्यमंत्री ने खुले बोरवेल के संबंध में एक पत्र भी जारी किया है.
बता दें कि इसी तरह की एक घटना राजस्थान के अलवर जिले में भी हुई थी, जहां लक्ष्मणगढ़ इलाके के कनवाड़ा गांव में एक पांच साल का बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया था. हालांकि बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया. इससे पहले 14 अप्रैल को मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में एक छह वर्षीय बच्चा खेत में खुले बोरवेल में गिर गया था. 45 घंटे के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्चे को बाहर निकाल लिया गया. लेकिन उनकी जान नहीं बची.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, प्रचंड गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Next: गंगा दशहरा पर्व पर कुंभ और कांवड़ जैसी रिकॉर्ड भीड़

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.