Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंतरराज्यीय तस्कर लाखों की स्मैक के साथ रुद्रपुर से गिरफ्तार
  • देहरादून

अंतरराज्यीय तस्कर लाखों की स्मैक के साथ रुद्रपुर से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। एसटीएफ ने बुधवार को एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को 111 ग्राम स्मैक के साथ रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड में नशे की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान चल रहा है। इसके तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में बुधवार को कुमाऊं क्षेत्र में स्मैक तस्करी का इनपुट मिला था। सीओ एसटीएफ कुमाऊं आरबी चमोला, प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं पावन स्वरुप के नेतृत्व में रुद्रपुर में वन स्टॉप सेंटर ब्लॉक रोड पर दबिश दी गई। यहां से राजेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी प्रीत विहार रुद्रपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से स्मैक बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहा था। वो मुरादाबाद से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक खरीदकर गदरपुर, दिनेशपुर आदि क्षेत्रों में बेचता था। एसटीएफ ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून की साक्षी ने पॉवर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड
Next: बच्चों को दिया विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.