Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वाटर होल से बुझ रही जंगल में वन्यजीवों की प्यास
  • देहरादून

वाटर होल से बुझ रही जंगल में वन्यजीवों की प्यास

RNS INDIA NEWS 11/06/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  भीषण गर्मी में सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी भी हलकान हैं। जंगल में वन्यीवों की प्यास बुझाने के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए ऋषिकेश रेंज जंगल में 10 वाटर होल तैयार किए गए हैं। इनमें रोजाना चार टैंकर से पेयजल की सप्लाई की जा रही है, जिससे गर्मी के चलते वन्यजीवों को जंगल में ही पर्याप्त पानी मिल सके। वाटर होल की समय-समय पर वन विभाग साफ-सफाई भी करवा रहा है। नियमित निगरानी को वनकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वन विभाग की ऋषिकेश रेंज का वन क्षेत्र रायवाला से लेकर रानीपोखरी तक फैला हुआ है। यह रेंज ज्यादातर हाथी और अन्य कई तरह के वन्यजीवों का घरौंदा है। जंगल में कई स्थानों पर जलस्रोत हैं, लेकिन गर्मी में इन स्रोतों में पानी की मात्रा कम होती है, तो कई में न के बराबर ही पानी रहता है, जिससे वन्यजीवों को पेयजल के लिए दिक्कत पेश आती हैं। वन्यजीवों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को लेकर सजग विभाग ने बीबीवाला, लालपानी और सौ फुटी में 10 वाटर बनाए हैं, जिनमें टैंकरों से पानी से पहुंचाया जा रहा है। वाटर होल में सुबह और शाम के वक्त वन्यजीवों का प्यास बुझाने के लिए डेरा नजर आता है। रेंजर जीएस धमांदा के मुताबिक वाटर होल की सफाई के साथ निगरानी भी की जा रही है। वनकर्मियों को वाटर होल में हरवक्त पर्याप्त पानी रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीडीए के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना
Next: आवासीय भवनों के लिए खतरा बन रहे पेड़ काटने की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.